चित्तौड़गढ़: बानोड़ा बालाजी में पेस्टिसाइड के दुष्प्रभाव से युवक अचेत, प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया, दूसरे दिन हुई मौत
पारसोली थाना क्षेत्र में फसल पर छिड़काव के दौरान कीटनाशक के दुष्प्रभाव से एक युवक मूर्छित हो गया. उसे प्राथमिक उपचार के बाद फिर घर भेज दिया गया लेकिन दूसरे दिन हालत बिगड़ने पर जिला चिकित्सालय लाया गया जहां देर श्याम उसकी मौत हो गई. सहायक पुलिस उप निरीक्षक सूरजमल के अनुसार घटना रविवार की है. बानोड़ा बालाजी निवासी 22 वर्षीय धर्मराज पुत्र श्यामलाल गुर्जर अपने...