बक्सर: कार्यभार संभालते ही डीएम ने ज़िले के अधिकारियों को जनहित में कार्य करने का निर्देश दिया
Buxar, Buxar | Jun 4, 2025 बक्सर के नए डीएम डाॅ विद्यानंद सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते हीं जिले के सभी विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि आप सभी जनहित में कार्य करें। डीएम ने सभी शाखाओं व कार्यालयों के पदाधिकारियों के साथ बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के कार्यालय कक्ष में बैठक किए। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से योग्य लाभुकों को आच्छादित करने का निर्देश दिए।