मनोहरथाना: मनोहर थाना विद्यालय में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर गूंजा राष्ट्रगीत, सैकड़ों ने किया सामूहिक गायन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर मनोहर थाना में गूंजा राष्ट्रगीत, सैकड़ों ने किया सामूहिक गायन । राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मनोहर थाना में ब्लॉक स्तरीय सामूहिक गायन का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। काफी संख्या में निजी व राजकीय विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।