कोल: अलीगढ़ में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर मारकर तोड़ा शीशा, महिला यात्री बाल-बाल बची
Koil, Aligarh | Jun 3, 2025 अलीगढ़ रेलवे स्टेशन जंक्शन पर प्रयागराज से दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन आकर रुकी। जिसपर शिकायत मिली हुई थी कि कानपुर स्टेशन के करीब चलती ट्रेन पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ा गया है। अलीगढ़ स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा कर्मियों ने जाकर देखा तो ट्रेन के कोच B2 की बर्थ नंबर 39 की विंडो का शीशा पूर्ण रूप से टूटा मिला।