पाटन: कांटी मोड़ पर बोलेरो ने बाइक को टक्कर मारी, एक घायल; परिजनों का आरोप- कार में शराब थी, पाटन थाने में शिकायत
कांटी मोड़ पर रविवार शाम लगभग 6:00 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल में सवार अर्जुन सिंह घायल हो गए उनके पैर में फैक्चर हो गया और इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया। परिजनों का आरोपी है कि जिस गाड़ी ने टक्कर मारी है उसमें शराब लदी हुई थी। टक्कर मारने के बाद कर सवार मौके से फरार हो गया।थाने में शिकायत दर्ज कराई।