हायाघाट: पतोर थाना क्षेत्र के सुरहा चट्टी गांव स्थित रानी ज्वेलर्स में मंगलवार दिनदहाड़े 8 लाख के सोने के जेवरात की चोरी
दरभंगा पतोर थाना क्षेत्र के सुरहा चट्टी गांव स्थित रानी ज्वेलर्स में मंगलवार को दिनदहाड़े चार अपराधियों ने करीब 7 से 8 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात के बाद अपराधियों के भागने की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, चार अपराधी दो बाइक से पहुंचे थे