भाजपा नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का रविवार शाम 7 बजे भव्य स्वागत कर सम्मान किया गया। नगर मंडल अध्यक्ष भरत प्रजापत ने जिला अध्यक्ष ओम मालवीय के नेतृत्व में नगर मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें 23 पदाधिकारियों को शामिल किया गया।स्वागत समारोह में सभी पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया गया।