पोड़ैयाहाट: तस्तरीया गांव से बच्चा अपहरण मामले में सुंदर पहाड़ी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार
तस्तरीया गांव से बच्चा अपहरण के मामले में बुधवार को सुंदर पहाड़ी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी विधानचंद्र पटेल ने बताया की पिता मंगले पहाड़िया के आवेदन पर उसी गांव के ही शाहजहां अंसारी पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।बताते चले कि मंगलवार को करीब दो ढाई सौ ग्रामीण अपहरण का आरोप लगाकर आक्रोशित हो गए थे।