पीपराकोठी: पीपराकोठी पुलिस ने पांच संगठित मानव तस्कर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
पीपराकोठी पुलिस पांच संगठित मानव तस्कर गिरोह के सदस्यों को रविवार शाम गिरफ्तार कर सोमवार 12 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि सिरसा के सुनीता पांडेय,ढेकहा बिशुनपुर के नीतू कुमारी,राजस्थान झुनझुना के खातुन,मुरली मेघवाल व अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उक्त कारवाई की गई है।