भोपाल जिले की जनपद पंचायत फंदा में पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजनान्तर्गत कुक कम हेल्पर का कुकिंग कॉम्पीटीशन का किया गया आयोजन
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योप्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनान्तर्गत कुक कम हेल्पर का कुकिंग कॉम्पीटीशन योजनान्तर्गत कुक कम हेल्पर का कुकिंग कॉम्पीटीशन का आयोजन जनपद पंचायत फंदा में किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी, जनपद पंचायत फंदा सीईओ श्रीमती शिवानी मिश्रा सहित स्व सहायता समूह की दीदियां उपस्थित रहीं।
भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद स्तर पर कुक कम हेल्पर्स हेतु कुकिंग कॉम्पीटीशन आयोजित किया किए जा रहे हैं प्रतियोगिता का उद्देश्य मध्यान्ह भोजन में उपयोग होने वाली सामग्री से पौष्टिक, स्वादिष्ट, स्वच्छ एवं बच्चों की रुचि के अनुरूप नवीन व्यंजनों को प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय खाद्य परंपराओं को बढ़ावा देना है।
जनपद पंचायत फंदा सीईओ श्रीमती शिवानी मिश्रा ने बताया कि कॉम्पीटीशन का मुख्य उद्देश्य मध्यान्ह भोजन में उपयोग की जाने वाली सामग्री से अधिक स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन तैयार करने की संस्कृति को प्रोत्साहित करना , कुक कम हेल्पर्स को भोजन निर्माण में नवाचार एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अनाज, दालों, हरी सब्जियों, मोटे अनाज (मिलेट्स) एवं अन्य पोषक तत्वों से युक्त व्यंजनों को बढ़ावा देना है । ताकि ऐसे स्थानीय एवं पारंपरिक व्यंजनों की पहचान करना जो विद्यार्थियों को अधिक पसंद आएं तथा भविष्य में मध्यान्ह भोजन मेनू में सम्मिलित किए जा सकें। इसके साथ ही पोषण, स्वाद एवं लागत के मध्य संतुलन स्थापित करते हुए शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन निर्माण को बढ़ावा दिया जा सकें।
CM Madhya Pradesh
Chetanya Kasyap
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Zila Panchayat Bhopal
#PMPoshan #bhopal
1 views | Bhopal, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026