गुमला: पंचायत सचिवालय पुग्गू सभागार में पेसा मोबिलाइज का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
Gumla, Gumla | Feb 18, 2026 झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग के तत्वाधान में पेसा मोबिलाइज का तीन दिवसीय प्रशिक्षण पुग्गु पंचायत के सभागार में बुधवार को आरंभ हुआ। प्रशिक्षण में गुमला सिसई भरनो घाघरा और बिशुनपुर से मोबिलाइज शामिल हुए। कुल 62 मोबिलाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनर मनिता कुमारी ने पेसा मोबिलाइज को प्रशिक्षण दिया। ग्राम सभा और पैसा कानून के महत्व के बारे में बताया गया।