चौसा: अख़ोरीपुर गोला त्रिमुहानी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से 624 लीटर शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार
Chausa, Buxar | Apr 30, 2026 बक्सर मे शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के अखौरीपुर गोला तिमुहानी पर गुप्त सूचना पर नाकाबंदी कर पुलिस ने एक काले रंग की स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब रात्रि में बरामद की। इसकी जानकारी लगभग 11:30 गुरुवार को दी गई। पुलिस को खबर मिली थी कि उत्तर प्रदेश के देवल से बनारपुर रूट से शराब की खेप लाई जा रही है।