चौरीचौरा: मानक विपरीत सड़क निर्माण पर विधायक ने ठेकेदार को लगाई फटकार
चौरी के रामनगर में पीडब्ल्यूडी की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत पर विधायक ई. सरवन निषाद ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई और मानकों के अनुरूप कार्य कराने का निर्देश दिया।