गुना निवासी छोटू ओझा पत्नी सोनम ओझा और दो बच्चियों के साथ 28 नवंबर शुक्रवार को इंदौर जा रहा था। शाम 5:00 बजे शाजापुर जिले के सनकोटा पर बाइक रोकी। पत्नी उतरी इसी दौरान किसी वाहन ने टक्कर मार दी, गंभीर घायल पत्नी सोनम ओझा की मौत हो गई। 29 नवंबर को शाजापुर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस जांच जारी है।