होशंगाबाद नगर: देहात थाने के सामने पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान, वाहनों से हूटर निकाले
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में निजी वाहनों पर नियम विरुद्ध लगाए गए हूटर, सायरन, फ्लैशर लाइट, वीआईपी एवं सरकारी स्टिकर, ब्लैक फिल्म तथा फैंसी नंबर प्लेट के खिलाफ 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 1 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में देहात थाने के सामने कार्रवाई की गई।