बहराइच: सैय्यद सालार मसऊद गाज़ी की दरगाह पर मेला क्षेत्र और बहराइच की सीमाओं पर बढ़ाई गई पुलिस चौकसी, पुलिस बल की तैनाती की गई
सैय्यद सालार सालार मसऊद गाज़ी की दरगाह पर लगने वाले सालाना जेठ मेले को इस बार अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में दरगाह मेला क्षेत्र और बहराइच की सीमाओं पर पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है। भारी पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। मंगलवार शाम को पुलिस ने बताया कि इस बार मेले का आयोजन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में बहराइच मेले को लेकर यात्रा न करें और असुविधा से बचें।