बहराइच: दीवानी न्यायालय में पेशी पर आई नाबालिक के व्यपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर ने जानकारी देते हुए मंगलवार शाम को बताया कि बहराइच दीवानी न्यायालय पेशी पर आई 14 वर्षीय नाबालिग का व्यपहरण करने से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को झिन्गहाघाट से गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया की घटना के अन्य अभियुक्तों की भी तलाश जारी है।