बहराइच: रेउसा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
रेउसा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला था। वहीं परिजन शव लेकर अपने घर चले आए थे। वहीं इसकी सूचना परिजनों के द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।