बहराइच: गोविंदपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, हादसे में पति की मौत, पत्नी और पोता घायल
इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर चौराहे के पास बाइक से जा रहे पति-पत्नी व पोते को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में तीनों घायल हो गए। जिसमें पति की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।