बहराइच: कोतवालीनगर पहुंचे सपाइयों ने अखिलेश यादव और उनके परिवार के खिलाफ भ्रामक पोस्ट करने पर मामला दर्ज करने की की मांग
मंगलवार दोपहर को बहराइच शहर स्थित कोतवाली नगर पहुंचे समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व उनके परिवार को लेकर की जा रही अभद्र व भ्रामक पोस्ट को लेकर एक तहरीर देते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। यह जानकारी समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव ने दी।