बहराइच: बेरिया खलीलपुर में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरिया खलीलपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने युवक को जमकर मारा पीटा था। जिसकी इलाज के दौरान सोमवार रात को मौत हो गई। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।