मंडला: कलेक्ट्रेट मार्ग चल रहा अनशन समाप्त, समाजिक कार्यकर्ता को जूस पिलाकर कराया गया अनशन खत्म, समर्थकों में राहत
Mandla, Mandla | Jul 5, 2026 जिला मुख्यालय में भारी बारिश के बीच 1 जुलाई से अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह परिहार ने आखिरकार अपना अनशन समाप्त कर दिया। रविवार दो बजे प्रशासन के साथ हुई सकारात्मक बातचीत और लिखित आश्वासन के बाद यह गतिरोध समाप्त हुआ। जानकारी के अनुसार, अनशन के दौरान स्थल पर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।