बेगमगंज: बेगमगंज में विजयादशमी पर निकला विशाल चल समारोह, विधायक देवेंद्र पटेल ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत
रायसेन के बेगमगंज में विजयादशमी पर भगवान श्रीराम की भव्य झांकियों के साथ चल समारोह हुआ। विधायक देवेंद्र पटेल ने पुष्पवर्षा कर झांकियों का स्वागत किया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्व की खुशियां मनाईं।