लखीसराय: बारिश से नयाबाजार सूर्यनारायण घाट पर बढ़ा जलस्तर, श्रद्धालुओं को हुई परेशानी
लखीसराय। नया बाजार स्थित किऊल नदी तट पर आयोजित श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ में शुक्रवार को बारिश का पानी श्रद्धालुओं के लिए बड़ी परेशानी बन गया। बीते 2 मई से चल रहे महायज्ञ में शामिल होने के लिए श्रद्धालु सूर्यनारायण घाट होकर यज्ञ स्थल तक पहुंचते हैं, लेकिन शुक्रवार की पूर्वाहन 10, 15 पर वर्षा का पानी बढ़ जाने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।