पाली: नाराहट थाना परिसर में थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस, मौके पर आए चार शिकायती पत्र
Pali, Lalitpur | Mar 14, 2026 नाराहट थाना परिसर में थानाध्यक्ष पारुल चंदेल की अध्यक्षता में शनिवार सुबह करीब 10 बजे दोपहर करीब 2:00 बजे तक थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां थाना समाधान दिवस के दौरान कुल मिलाकर मौके पर चार शिकायती पत्र आए। जिनमें से तीन शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं शेष बचे हुए एक शिकायती पत्र के उचित निस्तारण के निर्देश दिए।