कोडरमा: पिपचो से शादी के 15 दिन बाद नवविवाहिता लापता, परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार
कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड के पिपचो से एक नवविवाहिता के गायब होने का मामला सामने आया है मामले को लेकर नवविवाहिता तिलैया थाना क्षेत्र के गुझडी करमा टांड़ निवासी शांति देवी के परिजनों ने बताया कि उनकी बहन की शादी 7 जून को धूमधाम से हुई थी. इसके बाद 20 जून को परिजनों से उनकी आखिरी बात हुई और 23 जून को बहन के ससुराल वालों ने उसके लापता होने की जानकारी दिया.