कोडरमा: कोडरमा समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न
समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त कोडरमा ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक बुधवार को 12 बजे सम्पन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं सहित नियमित स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई।