मधुबनी जिले के बलिराजगढ़ में बोरे में पैक एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शव के पास से ASI चंद्रमोहन सिंह का रिवॉल्वर, आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद होने की सूचना है। शव के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान बताए जा रहे हैं, जिससे पहचान में परेशानी हो रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार मधुबनी से घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं। फिलहाल बरामदगी और दस्तावेजों से जुड़े तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
#DENNewsMadhubani #MadhubaniNews #Balirajgarh #BiharNews #BreakingNews #MadhubaniPolice #CrimeNews
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Balirajgarh News ] [ Madhubani Breaking News ] [ ASI Chandramohan Singh ] [ Madhubani Crime News ] [ Bihar Police ] [ Latest Madhubani News ]