करछना: नैनी स्थित जिला कारागार में बंदियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उपमहानिरीक्षक कारागार ने किया जिम का उद्घाटन
प्रयागराज के नैनी स्थित जिला कारागार में शनिवार को बंदियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जेल परिसर में उपमहानिरीक्षक कारागार राजेश कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा इस जिम के होने से बंदियो के स्वास्थ्य में सुधार होगी। वहीं पर मौजूद डीआईजी जेल ने जिम से होने वाले लाभ के बारे में बंदियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।