करछना: औद्योगिक क्षेत्र में राजेंद्र प्रसाद सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
औद्योगिक थाना क्षेत्र के राजेंद्र प्रसाद सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय के सामने मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार रात 8:30 बजे के करीब अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक रामकृष्ण पटेल उर्फ किशन पटेल निवासी बसही थाना करछना की मौत हो गई। सूचना होने पर स्थानीय पुलिस के साथ मृत क के घर वाले मौके पर पहुंचे,पुलिस शव पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुटी