करछना: यमुनापार क्षेत्र में राजधानी तेजस ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
प्रयागराज के भीरपुर रेलवे स्टेशन व मेजा रोड रेलवे स्टेशन खंबा नंबर 794/18 व 794/20 के मध्य राजधानी तेजस एक्सप्रेस ट्रेन को पलटने की साजिश नाकाम हुई है। बृहस्पतिवार की रात अराजकतत्वों द्वारा ट्रैक पर पत्थर के बोल्डर रख दिए गए थे। जिसे देख ट्रेन ड्राइवर ने हादसा होने से पहले ही इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को पहले ही रोक दिया। 10 मिनट ट्रेन रास्ते में खड़ी रही।