करछना: टिकरी गांव में पुराने मुकदमे में सुलह समझौता न करने पर महिला को जान से मारने की धमकी, पुलिस से की शिकायत
कौधिंयारा क्षेत्र के टिकरी गांव के रहने वाली दलित महिला सीता देवी पत्नी रमेश कुमार ने शनिवार को कौंधियारा थाना पर पहुंचकर शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। सिकायती पत्र में महिला का कहना है कि पूर्व में गांव के कुछ लोगों पर विवाद के दौरान मुकदमा दर्ज हुआ था। अब उक्त लोगों के द्वारा सुलह समझौता के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जान से मारने की धमकी दी गई।