करछना: करेहा गांव में क्षतिग्रस्त बिजली पोल का मरम्मत कार्य न होने से कभी भी हो सकता है हादसा, जिम्मेदार बेखबर <nis:link nis:type=tag nis:id=Jansamasya nis:value=Jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
तहसील करछना क्षेत्र के करेहा ग्राम सभा में 20 दिन पहले तेज आंधी के दौरान हाई वोल्टेज बिजली का पोल टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया था। सूचना होने पर विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टूटे हुए पोल को दुरुस्त करने के बजाय बल्ली लगाकर गिरने से रोक दिया गया। इसके बाद उसी क्षतिग्रस्त पोल से बिजली का संचालन किया जा रहा है। इसे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।