पी.एम श्री केंद्रीय विद्यालय दमोह में रेबीज़ जागरूकता शिविर आयोजित
===
विद्यार्थियों से संवाद कर बताए रेबीज़ से बचाव के उपाय
===
विश्व रेबीज़ दिवस के उपलक्ष्य में आज 28 सितम्बर को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, दमोह में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से रेबीज़ जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के मार्गदर्शन में हुआ। शिविर में डॉ. महेंद्र पटेल, डॉ. गोविंद प्रसाद चौधरी एवं डॉ. आकाश सुमन ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए रेबीज़ के संक्रमण, लक्षण, बचाव एवं प्राथमिक उपचार की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कुत्ते , बिल्ली या अन्य संदिग्ध पशु के काटने अथवा खरोंचने पर घाव को तत्काल साबुन एवं बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक धोकर, बिना देरी किए चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए। विद्यार्थियों को पालतू पशुओं का समय पर रेबीज़ टीकाकरण कराने तथा आवारा एवं अनजान पशुओं को न छेड़ने के लिए जागरूक किया गया।
साथ ही 29 सितंबर को जिला पशु चिकित्सालय, प्रोफेसर कॉलोनी, दमोह में आयोजित होने वाले निशुल्क रेबीज़ टीकाकरण शिविर की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से अपने आसपास के पशुपालकों को भी जागरूक करने की अपील की गई। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने रेबीज़ से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका चिकित्सकों द्वारा सरल एवं वैज्ञानिक तरीके से समाधान किया गया।
5 views | Damoh, Madhya Pradesh | Sep 28, 2026