एसआईआर में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो भी फॉर्म-6 भर सकेंगे पात्र नागरिक:विश्राम कुमार मीणा
कुरुक्षेत्र 5 नवंबर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान यदि किसी मतदाता का नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है तो वह मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकता है। यह प्रावधान सभी पात्र नागरिकों पर लागू होगा चाहे उनका नाम पहले किसी मतदाता सूची में शामिल रहा हो या नहीं। यदि किसी मतदाता का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो उसे एसआईआर के दौरान या इसके बाद मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए नए सिरे से फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन करना होगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि पूर्व में मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद फॉर्म-6 भरने मात्र से किसी प्रकार की गलत घोषणा या कानूनी कार्रवाई का आधार नहीं बनेगा। इस संबंध में माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा नीलोत्पल दत्ता एवं अन्य बनाम भारत निर्वाचन आयोग एवं अन्य (डब्लयूपी(सी) नंबर 14955/2026, निर्णय दिनांक 14.10.2026) के मामले में भी यही स्थिति स्पष्ट की गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किसी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) द्वारा केवल इस आधार पर जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 31 के तहत कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी कि आवेदक का नाम पहले मतदाता सूची में शामिल था और उसने एसआईआर के दौरान अथवा उसके बाद फॉर्म-6 प्रस्तुत किया है। हालांकि इसके लिए यह आवश्यक है कि संबंधित मतदाता का नाम किसी अन्य संसदीय व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में पहले से दर्ज न हो तथा उसके द्वारा की गई घोषणा कानून के अनुरूप हो।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों को इस विषय में निरंतर जागरूक किया जाए ताकि आमजन में किसी प्रकार की भ्रांति या आशंका न रहे और कोई भी पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने से वंचित न रहे। यह जानकारी उन सभी पात्र मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण है, जिनका नाम एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाता है। ऐसे मतदाता अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आगामी विशेष अभियान अथवा मतदाता सूची के निरंतर अद्यतन के दौरान निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 प्रस्तुत कर सकते है।
फोटो कैप्शन-फोटो नंबर 1
फोटो समाचार
सडक़ दुर्घटना पीडि़तों को पीएम राहत योजना के तहत मिलेगा 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार:विश्राम कुमार मीणा
दुर्घटना की तारीख से अधिकतम सात दिनों तक मिलेगी निशुल्क उपचार की सुविधा, पीएम राहत योजना के तहत दुर्घटना पीडि़तों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाने की पहल
कुरुक्षेत्र 5 नवंबर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने तथा आर्थिक परेशानी के कारण उपचार में देरी रोकने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राहत (पीएम-राहत) योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत सडक़ दुर्घटना में घायल प्रत्येक पात्र पीडि़त को अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा। यह सुविधा दुर्घटना की तारीख से अधिकतम सात दिनों की अवधि तक प्रदान की जाएगी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि पीएम राहत योजना को मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 162 के वैधानिक प्रावधानों के तहत शुरू किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सडक़ दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाना और पैसों की कमी के कारण किसी भी घायल व्यक्ति के उपचार में बाधा नहीं आने देना है। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी 26 मई 2026 को सिविल रिट याचिका संख्या 726/2024 (सेव लाइफ फाउंडेशन एवं अन्य बनाम भारत संघ एवं अन्य) में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पीएम राहत योजना का पूर्ण रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सडक़ उपयोगकर्ताओं एवं आम नागरिकों को योजना के तहत मिलने वाली कैशलेस उपचार सुविधा के बारे में जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सडक़ दुर्घटना के समय शुरुआती चिकित्सा सहायता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में पीएम राहत योजना दुर्घटना पीडि़तों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है। इस योजना से घायल व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुंचाने, आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाने तथा उनके परिवारों पर पडऩे वाले आर्थिक बोझ को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पीएम राहत योजना के बारे में स्वयं जानकारी प्राप्त करें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी जागरूक करें ताकि सडक़ दुर्घटना की स्थिति में पीडि़त व्यक्ति को समय पर उपचार का लाभ मिल सके।
फोटो कैप्शन-फोटो नंबर 1
फोटो समाचार
समाधान शिविरों की जानकारी विभिन्न माध्यमों से आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जाए:विश्राम कुमार मीणा
समाधान शिविर में क्रिड व अन्य विभागों से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान करने के दिए आदेश
कुरुक्षेत्र 5 नवंबर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि समाधान शिविरों की जानकारी विभिन्न माध्यमों से आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जाए, जिसमें लोगों को शिविरों के आयोजन का दिन और समय की पूरी जानकारी मिल सके, ताकि वे अपनी समस्या दर्ज करवा सकें और उनका समाधान करवा सकें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में पहुंचने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान किया जा रहा है। इस शिविर में हर समस्या का गंभीरता के साथ सुना जा रहा है और मौके पर ही संबंधित विभाग के माध्यम से समस्या का समाधान भी किया जा रहा है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा वीरवार को न्यू लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर के दौरान लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। इससे पहले उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने समाधान शिविर में क्रिड व अन्य विभागों से सम्बन्धित लोगों की शिकायतों को सुना तथा उनका समाधान करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस शिविर की एक-एक समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है ताकि प्रत्येक व्यक्ति को समय रहते शिविर का फायदा मिल सके।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए समाधान किया जा रहा है। नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए सरकार द्वारा समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। समाधान शिविर में शिकायतें निपटाने के बाद भी निगरानी कमेटी फीडबैक के लिए शिकायतकर्ताओं से संपर्क करती है। शिकायतकर्ता की संतुष्टि ना होने पर शिकायत को रि-ओपन किया जाता है।
उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान करने में अधिकारी गंभीरता बरतें। इन शिकायतों का निपटाने करने में जिस विभाग और अधिकारी की लापरवाही मिलती है, उस पर नियमानुसार कार्रवाई भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों में से अधिकारी सबसे पहले अपने विभाग की अधिक समय से लंबित शिकायतों का निपटान किया जाए। प्रदेश स्तर पर गठित टीम हर शुक्रवार को इन शिकायतों पर सभी जिलों के साथ समीक्षा भी करती है। इस अवसर पर डीडीपीओ विकास कुमार, सीएम एमिनेंट पर्सन गगन कोहली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन-फोटो नंबर 2
फोटो समाचार
फोटो समाचार
19 व 20 नवंबर को मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर में आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव:उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा
युवा महोत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों की ली बैठक, एसडीएम थानेसर होंगे नोडल अधिकारी, लोक नृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन और पेंटिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाएंगे युवा, 15 से 29 वर्ष तक के युवा 16 नवंबर तक करवा सकते हैं पंजीकरण
कुरुक्षेत्र 5 नवंबर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि युवा प्रतिभाओं को अपनी कला, रचनात्मकता एवं हुनर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा के सौजन्य से 19 व 20 नवंबर को मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर कुरुक्षेत्र में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करना सुनिश्चित करेंगे। इस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए एसडीएम थानेसर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा वीरवार को न्यू लघु सचिवालय के सभागार इस महोत्सव को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहेे थे। इस दौरान उपायुक्त ने महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि युवा महोत्सव की तैयारियों को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवाओं की सुविधा, प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन, मंच व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों पर विशेष ध्यान दिया जाए। युवा महोत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ अपनी संस्कृति, परंपराओं और रचनात्मक क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी तालमेल के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि आज के युवा देश और प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं में असीम प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता मौजूद है। आवश्यकता इस बात की है कि उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के लिए उचित मंच एवं अवसर उपलब्ध करवाए जाएं। जिला स्तरीय युवा महोत्सव इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, प्रतिस्पर्धा की भावना और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है। युवा महोत्सव के दौरान विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें लोक नृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन और पेंटिंग सहित अन्य रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल रहेंगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवा अपनी कला एवं हुनर का प्रदर्शन कर सकेंगे। विशेष रूप से लोक संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इस जिला स्तरीय युवा महोत्सव में 15 वर्ष से 29 वर्ष तक की आयु के युवा भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागियों को 16 नवंबर 2026 तक अपना पंजीकरण करवाना होगा। उपायुक्त ने युवाओं से अपील की कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी रुचि एवं प्रतिभा के अनुसार विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढक़र भाग लें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि युवा महोत्सव का आयोजन बेहतर व्यवस्थाओं और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया जाए, जिससे इसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को यादगार अनुभव प्राप्त हो। जिला स्तरीय युवा महोत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने, रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने तथा सांस्कृतिक गतिविधियों से जुडऩे का अवसर प्रदान करेगा। इस मौके राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उमरी के प्रिंसिपल विशाल सोढी, रचना गुप्ता, सुमित आहुजा, हरविंद्र राणा, अरुण अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन-फोटो नंबर 3
फोटो समाचार
जिला में 12 नवंबर को आयोजित किया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस:विश्राम कुमार मीणा
1 से 19 वर्ष के बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की टेबलेट, मॉक अप राउंड के तहत 19 नवंबर को कवर किए जाएंगे छुटे हुए बच्चे, उपायुक्त ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
कुरुक्षेत्र 5 नवंबर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि बच्चों को कुपोषण एवं एनीमिया से बचाव के लिए आगामी 12 नवंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 1 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीमों की देखरेख में खिलाई जाएंगी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा वीरवार को न्यू लघु सचिवालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला के सभी सरकारी स्कूल, गैर सरकारी स्कूल, आईटीआई, सभी आंगनवाड़ी केंद्र सहित सभी मुख्य स्थानों पर बच्चों को यह दवाई नि:शुल्क खिलाई जाएगी। उपायुक्त ने डीडीपीओ को निर्देश दिए कि बीडीपीओ के माध्यम से गांव में मुनादी करवाई जाए तथा सरपंच की उपस्थिति में सरकारी स्कूलों में यह गोली खिलाई जाए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी को कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में आ रहे बच्चों को भी गोली खिलवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी विभाग को निर्देश दिए कि इस अभियान के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए, जो कि जिला के सभी स्कूलों की रिपोर्ट एकत्रित करे तथा 100 फीसदी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलवाना सुनिश्चित करे। जो बच्चे 12 नवंबर को एल्बेंडाजोल टेबलेट खाने से वंचित रह जाएंगे। उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा मॉप अप राउंड के जरिए 19 नवंबर को यह टेबलेट खिलाई जाएगी। उप सिविल सर्जन डा. करुणा ढींगड़ा ने कहा कि यह गोली 1 से 19 वर्ष तक का कोई भी नागरिक खा सकता है। यह गोली विशेषकर गर्भवती महिलाएं तथा स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को नहीं खानी चाहिए। इस एल्बेंडाजोल टेबलेट के कोई साइड इफेक्ट नहीं है, 1 से 2 साल तक के बच्चों को यह टैबलेट आधी देनी है। जिला में एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाने का यह 20वां राउंड है और हर 6 माह में एक बार यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उन्होंने सभी अधिकारियों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील भी की है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
#HVN24