आगर में 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ
मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित आपदा मित्र योजना के तहत जिला आपदा प्रबंधन तथा होमगार्ड नागरिक सुरक्षा आगर-मालवा जिले में नामांकित 125 आपदा मित्रों का 07 दिवसीय प्रशिक्षण गुरूवार से एक निजी गार्डन में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले के 125 नामांकित एवं चयनित आपदा मित्रों को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष एवं कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशानुसार तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री बी.एस. सोलंकी के मुख्य आतिथ्य में एवं डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट श्री विक्रम बी. सिंह की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिपं सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट श्री विक्रम सिंह ने सभी अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया। उन्होंने 07 दिवसीय कार्यशाला का उद्देश्य एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं आपदा मित्रों की आवश्यकता एवं जवाबदेही तथा आपदा के समय किये जाने वाले कार्यों को संक्षिप्त में बताया, साथ ही कार्यशाला में उपस्थित सदस्यों को प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं के समय उनके योगदान एवं कार्यों पर भी प्रकाश डाला ।
जिपं सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी ने कहा कि आपदाओं के समय किस प्रकार सभी विभागों से सामंजस्य बनाकर कार्य करना होता है, जिसके लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण आवश्यक हैं। भूकंप, बाढ़, अग्नि दुर्घटनाएं, हिमस्खलन, लेंडस्लाईड जैसी आपदा से बचाव के लिए बड़े स्तर पर प्रशिक्षण की आवश्यकता है। आपदाओं के संबंध में श्री सोलंकी ने अपने अनुभवों को भी साझा किया।
प्रशिक्षण में समस्त प्रकार की आपदाओं, दुर्घटना से बचाव एवं तकनीकी विषय पर डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट श्री विक्रम बी. सिंह, कंपनी कमाण्डर श्री कमलेश हाड़ा, कंपनी कमाण्डर श्रीमती कविता सोलंकी एवं एसडीईआरएफ तथा होमगार्ड के जवानों द्वारा प्रैक्टिकल एवं पावरपॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से आपदा एवं आपदा के समय आपदा मित्रों के कार्यों एवं दायित्वों को समझाया।
मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा होमगार्ड नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन आगर मालवा के द्वारा प्रशिक्षण में शामिल सभी सदस्यों का रजिस्ट्रेशन कर प्रशिक्षण किट प्रदाय की गई।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा