सिंघेश्वर: पिता-पुत्र आमने-सामने, सहकारी समिति चुनाव बना दिलचस्प मुकाबला
सिंहेश्वर में सब्जी उत्पादक सहकारी समिति का चुनाव दिलचस्प हो गया है। अध्यक्ष पद के लिए एक ही परिवार से मां, पिता और बेटे ने नामांकन किया था। नाम वापसी में मां साक्षी कुमारी ने पर्चा वापस ले लिया। अब पिता अजय कुमार और बेटे बलराम कुमार के बीच सीधा मुकाबला है। सचिव और उपाध्यक्ष पद पर भी आमने-सामने की टक्कर है।