कौंच: धनुतालाब में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस मुस्तैद
Konch, Jalaun | Oct 22, 2026 कोंच में बुधवार देर रात 11:30 बजे शारदीय नवरात्रि के समापन पर धनुतालाब में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। और प्रतिमाओं का विसर्जन मध्यरात्रि 1:30 बजे तक चला। विसर्जन के दौरान प्रशासन, पुलिस, गोताखोरों और नगर पालिका की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। नौ दिनों की पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी।