आबू रोड: आबूरोड के गिरवर भखोरजी मार्ग पर चलती कार पर अज्ञात बदमाशों ने की पत्थरबाजी, कार में पत्नी और बच्चा भी थे
आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के गिरवर चौकी इलाके में बिती रात मे एक चलती कार पर अज्ञात बदमाशों द्वारा पत्थरबाजी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में कार का अगला शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि कार में सवार चालक, उसकी पत्नी और डेढ़ वर्षीय बच्चा सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार गिरवर बोर्ड निवासी कन्नू चौहान