रंगरा चौक: पूर्व मुखिया प्रत्याशी रविंद्र शर्मा का निधन, भवानीपुर में शोक की लहर
भवानीपुर गांव के पूर्व मुखिया प्रत्याशी रविंद्र शर्मा का शनिवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को उनका पार्थिव शरीर पटना से भवानीपुर लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजन, रिश्तेदार, शुभचिंतक और ग्रामीण नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देने की तैयारी में जुटे हैं।