भीलवाड़ा: भीमपुरा में दाल-रोटी खाने के बाद एक ही परिवार की बिगड़ी हालत, तीन महिलाएं और तीन बच्चों समेत 8 लोग अस्पताल में भर्ती
भीलवाड़ा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव में शनिवार सुबह एक ही परिवार के आठ लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। परिवार के सभी सदस्यों ने शुक्रवार रात घर पर बनी चने की दाल और रोटी खाई थी। रात को सभी सामान्य थे, लेकिन सुबह उठते ही एक-एक कर सभी को उल्टी, दस्त, घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने लगी।