सेन्हा: सेन्हा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, मुहर्रम व घूरती रथयात्रा शांतिपूर्वक मनाने की प्रशासन ने की अपील
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना परिसर में मंगलवार शाम करीब 4 बजे मुहर्रम और घूरती रथयात्रा को शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी मोदस्सर नजर मंसूरी ने की। बैठक में उपस्थित सभी अखाड़ा कमिटी के पदाधिकारियों से जुलूस मार्ग, मेला आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।