सेन्हा: पुलिस ने मोबाइल दुकान चोरी मामले में घाघरा से तीन-चार संदिग्धों को हिरासत में लिया, पूछताछ में चोरी के दो मोबाइल बरामद
सेन्हा थाना क्षेत्र के कल्हेपट चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस संबंध में रविवार शाम करीब 6:00 बजे दूरभाष पर पूछे जाने पर सेन्हा थाना प्रभारी वारिस हुसैन ने जानकारी दी कि चोरी के मामले में तीन से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। पूछताछ के दौरान उनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।