सेन्हा: कल्हेपाट चौक स्थित मोबाइल दुकान में चोरी मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के कल्हेपाट चौक स्थित मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार शाम करीब 3:15 बजे सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद लोहरदगा जेल भेज दिया गया। चोरी की यह वारदात 8 जून 2025 की रात घटित हुई थी।