केदारनाथ पैदल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पत्थर गिरने से युवती की मौत, दो घायल!!
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर सोमवार को एक दुखद हादसा हो गया। पैदल मार्ग पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने की चपेट में आने से सितारगंज शक्तिफार्म निवासी मीनाक्षी रौतेला की दर्दनाक मौत हो गई। मीनाक्षी, श्री शिवराज सिंह रौतेला की पुत्री थीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान अचानक हुए पत्थर गिरने की घटना में मीनाक्षी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे में दो अन्य श्रद्धालु भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। उनकी स्थिति पर चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है।
घटना के बाद यात्रा मार्ग पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन एवं राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई है।
ॐ शांति। 🙏 #facebookreelsviral #viralreelschallenge #rudraprayag_uttrakhand #facebookviral #NewsUpdate #newsfeed #reporter #instagram #facebookreels #police #sitarganjcity #uddhamsinghnagar #death