अतरी: भाई ने बहन की गुमशुदगी का अतरी थाना में दिया आवेदन
Atri, Gaya | Mar 18, 2025 अतरी थाना क्षेत्र के मौलानगर बाजार से रविवार की शाम 5 बजे से एक महिला चंचल देवी गुम हो गई है। महिला के भाई मुरारी ठाकुर ने इसकी जानकारी देते हुए मंगलवार की शाम 7 बजे बताया कि उसकी बहन चंचल देवी नवादा टाड़ से तेतरिया गई थी। और रविवार को वह तेतरिया से वापस आई थी। मौलानगर बाजार में गांव के कुछ लोगों ने शाम में 5 बजे तक देखा था उसके बाद से कोई अता पता नहीं है।