तरबगंज: इकलौते बेटे का चंदापुर स्थित पार्वती झील में उतराता मिला शव,मचा कोहराम पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम
वजीरगंज थानाक्षेत्र के चंदापुर चाईपुरवा निवासी गंगासागर उर्फ कमलेश का शव गांव के पार्वती झील में उतराता मिला जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के पिता भगीरथ ने थाने पर सूचना दी कि उनका इकलौता1 पुत्र मंगलवार को बाइक से घूमने निकला था बुधवार सुबह तक वापस नही लौटा।थानाध्यक्ष अभय सिंह ने गुमसुदगी दर्ज करने के बाद शव झील में मिलने की पुष्टि की।