NB वारंटी के खिलाफ माली पुलिस की कार्रवाई, चरण गांव से धर्मेंद्र चौधरी गिरफ्तार
नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीती रात ग्राम चरण से एक NB वारंटी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान धर्मेंद्र चौधरी, पिता–गया चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना एवं वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।
माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानतीय वारंट (NBW) निर्गत था। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों एवं कानून का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
#Nabinagar #MaliThana #AurangabadPolice #BiharPolice #NBW #Arrest #PoliceAction #Bharatcrimelivenews