...और पुलिस 'अधीक्षक' बन गए 'शिक्षक'
एकदम साधारण भेषभूषा में बच्चों का क्लास ले रहे ये व्यक्ति कोई आम शिक्षक नहीं, बल्कि जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल हैं। बिना किसी काफिले और तामझाम के अचानक एक निजी कोचिग में आ पहुंचे। बच्चों से सीधा संवाद किया। क्लास के दौरान एसपी ने सफलता के 9 मूलमंत्र दिए। उन्होंने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य पर फोकस करने की भी सीख दी। बेटियों को सुरक्षा देने और खुद को सुरक्षित रखने के उपाय भी बताए। एसपी की ये सादगी और जमीनि अंदाज बच्चों के दिल में घर कर गया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि वर्दी के बिना भी एसपी साहब का व्यक्तित्व प्रेरणादायक लगा।
Jamui, Jamui | Oct 4, 2026