बैरसिया: भोपाल जीआरपी ने ट्रेनों की एसी बोगियों से यात्रियों का सामान चुराने वाले शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार
Berasia, Bhopal | Sep 29, 2026 ट्रेनों की एसी बोगियों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले शातिर आरोपी को जीआरपी भोपाल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान देव कुमार अहिरवार निवासी सागर के रूप में हुई है। आपको बता दें कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे को उसके कब्जे से करीब 4.80 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया गया है।